Home हरिद्वार न्यूज सीबीएसई गर्ल्स नेशनल हॉकी फाइनल में श्री राम विद्या मंदिर श्यामपुर की...

सीबीएसई गर्ल्स नेशनल हॉकी फाइनल में श्री राम विद्या मंदिर श्यामपुर की टीम रही उपविजेता 

0
138
``

सीबीएसई गर्ल्स नेशनल हॉकी फाइनल में श्री राम विद्या मंदिर श्यामपुर की टीम रही उपविजेता

श्री राम विद्या मंदिर हॉकी टीम को उपविजेता का खिताब जीतने पर स्कूल मैनेजर, प्रधानाचार्य, स्कूल परिवार ने बच्चों को बधाई देकर भविष्य के लिए दिया आशीर्वाद 

 

 हरिद्वार

सीबीएसई गर्ल्स नेशनल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 12 सितंबर से 17 सितंबर 2025 तक KiiT ( के आई आई टी) इंटरनेशनल स्कूल भुवनेश्वर, उड़ीसा, में हुआ। श्री राम विद्या मंदिर श्यामपुर हरिद्वार की बालिकाओं ने अंडर-19 वर्ग में प्रतिभाग किया तथा उपविजेता ट्रॉफी पर कब्जा कियाl स्कूल के हॉकी कोच बलविंदर सिंह ने बताया कि बालिकाओं ने लीग मैचों मैं बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। सेमी फाइनल मैच आर्मी पब्लिक स्कूल , धौलाकुआं, दिल्ली के साथ खेला गया l स्कूल की बालिकाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह मैच 8-0 से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया फाइनल मैच श्री राम विद्या मंदिर तथा लिटल एंजेल पब्लिक स्कूल (प्रीतम हॉकी अकैडमी) सोनीपत, हरियाणा , के मध्य खेला गया l एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में यह मैच सोनीपत ने 1-0 जीता श्री राम विद्या मंदिर की हॉकी टीम उपविजेता रहीश्री राम विद्या मंदिर की खिलाड़ियों ने बहुत ही अनुशासित तथा टेक्टिकल खेल का प्रदर्शन किया बड़े टूर्नामेंट खेलने से खिलाड़ियों की कमियां और खूबियां दोनों ही सामने आती हैं l आगे अब उनकी कर्मियों और खूबियां दोनों पर काम किया जाएगा ताकि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी बन सकें ।

 प्रतियोगिता के दौरान फारवर्ड लाइन में टीम की कप्तान आरती तथा वांसी मिडफील्ड में जहानवी शरण तथा गोलकीपर तनिष्का व सानिया ,आश्मी, नंदिनी ,साक्षी , शिवानी ,काजल,संध्या , साक्षी,इशिका,निहारिका, आरती (2), तथा पूजा शरण ने शानदार खेल खेला l 

 

श्री राम विद्या मंदिर हॉकी टीम को उपविजेता का खिताब जीतने पर स्कूल के मैनेजर श्री राजीव भल्ला जी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता ए श्रीनिवासन जी व स्कूल परिवार ने बच्चों को बधाई दी तथा भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!