Home हरिद्वार न्यूज सिडकुल पुलिस ने चोरी के माल व वाहन के साथ युवक को...

सिडकुल पुलिस ने चोरी के माल व वाहन के साथ युवक को किया गिरफ्तार

0
73
``

सिडकुल पुलिस ने चोरी के माल व वाहन के साथ युवक को किया गिरफ्तार

हरिद्वार

औद्योगिक क्षेत्र में चोरी करने वालों के लिए हरिद्वार पुलिस का सख़्त संदेश*

 

थाना सिडकुल में सात जनवरी को राहुल चौहान पुत्र शशि पाल चौहान, निवासी शिव विहार कॉलोनी, बहादराबाद द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि किसी अज्ञात चोर द्वारा इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित उनके फार्म का ताला तोड़कर विभिन्न मशीनें चोरी कर ली गई हैं।तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक शैलेंद्र मंमगई को सौंपी गयी। घटना के शीघ्र खुलासा करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के आदेशानुसार 12जनवरी को मुखबिर खास की सूचना पर आईटीसी पुल के पास से संदिग्ध व्यक्ति नीरज पुत्र दिनेश सिंह, निवासी ग्राम हल्दुआमाफी, थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर (उ0प्र0) को चोरी के माल व चोरी में प्रयुक्त वाहन सहित दबोचा।

 

सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया हिरासत में लिये गये आरोपी के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही हैं।

पुलिस टीम में नितेश शर्मा थाना ध्यक्ष, थाना सिडकुल. देवेंद्र तोमर वरिष्ठ उपनिरीक्षक शैलेंद्र मंमगई हे0का0 गजेंद्र राजपूत  हे0का0 जितेंद्र मलिक हे0का0 संजय हे0का0 देशराज  का0 गजेंद्र का0 वीरेंद्र चौहान शामिल थे।

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!