Home Atulya Sach News सिडकुल थाना पुलिस ने 2 वाहन चोरों को दबोचकर चोरी के 5...

सिडकुल थाना पुलिस ने 2 वाहन चोरों को दबोचकर चोरी के 5 दुपहिया वाहन किये बरामद। 

0
159
``

सिडकुल थाना पुलिस ने 2 वाहन चोरों को दबोचकर चोरी 5 के दुपहिया वाहन किये बरामद।

 

हरिद्वार थाना सिडकुल क्षेत्र में लगातार एक के बाद एक दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएँ सामने आ रही थीं।

इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इसमें संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए थे। जिसपर कार्यवाही करते हुए सिडकुल पुलिस टीम द्वारा सभी घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। चोरी की घटनाओं के दौरान घटित संदिग्ध गतिविधियों का विश्लेषण के साथ ही आसपास निवास कर रहे व कार्यरत लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण सुराग एकत्रित किए गए।

 

रविवार को पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान दवा चौक सिडकुल के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों आयुष पुत्र गंगाराम व रोहित पुत्र शिवराम को हिरासत में लिया गया। इनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। जो कि डैन्सो चौक से चोरी की गयी थी ।

 

हिरासत में लिए गए संदिग्धों से गहन एंव कड़ी पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा 04 अन्य वाहन चोरी कर मुन्जाल शोवा कम्पनी के पीछे छिपाकर रखना बताया ।

 

पुलिस द्वारा दोनों की निशान्देही पर मुन्जाल शोवा कम्पनी के पीछे से कुल 03 मोटर साइकिल व 01 स्कूटी बरामद की गई।

 

02 वाहनों के संबंध में पूर्व से पंजीकृत अभियोगों की पुष्टि की गई है तथा शेष के संबंध में वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली सिडकुल थाना पुलिस की टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा अ0उ0नि0 अनिल कुमार सैनी, अ0उ0नि0 संजय चौहान, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र मलिक, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार,कांस्टेबल जितेन्द्र तोमर, कांस्टेबल अरविन्द कुमार, कांस्टेबल मुकेश कुमार, शामिल थे

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!