Home हरिद्वार न्यूज श्याम पुर पुलिस ने आगामी  होली व रमजान पर्व के दृष्टिगत ...

श्याम पुर पुलिस ने आगामी  होली व रमजान पर्व के दृष्टिगत गोष्ठी का किया आयोजन

0
137
``
श्याम पुर पुलिस ने  होली व रमजान पर्व के दृष्टिगत कोतवाली श्यामपुर व लालढांग पुलिस चौकी में गोष्ठी का किया आयोजन
होली व रमजान पर्व के दृष्टिगत  कानून व्यवस्था को लेकर श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार महोदय की अध्यक्षता मे कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने सम्भ्रांत नागरिकों के साथ की समन्वय बैठक ।
💥रंगों के त्यौहार होली व रमजान पर्व को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु थाना व चौकी लालढांग क्षेत्र में किया गया पुलिस द्वारा जन संवाद
श्याम पुर/हरिद्वार
  कोतवाली श्यामपुर में शनिवार को  क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार  की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्यामपुर द्वारा आगामी होली व रमजान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर कोतवाली श्यामपुर के प्रांगण  व पुलिसचौकी लालढांग में सी0एल0जी0 मैंबर्स, एसपीओ व सर्वसमाज के सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
 गोष्ठी को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार श्री शिशुपाल सिंह नेगी ने  सभी लोगों को आपस में मिलजुलकर होली और रमजान के त्यौहार को मनाने की अपील की गई और सभी को सचेत किया गया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार का उपद्रव किया जायेगा  तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी । 
 गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्यामपुर मनोहर भण्डारी द्वारा सर्वसमाज के सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द भावना के साथ मनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए गए व साईबर अपराध की रोकथाम हेतु जागरुक किया गया  , बैठक के दौरान सभी गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि होली एवं रमजान पर्व आपसी प्रेम, सम्मान, हर्षोल्लास एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है, अतः इसे मर्यादित एवं सभ्य तरीके से मनाया जाए। किसी भी प्रकार की जबरन रंग लगाने, हुड़दंग, अभद्र व्यवहार, नशे की स्थिति में वाहन संचालन अथवा सार्वजनिक शांति भंग करने जैसी गतिविधियों से पूर्णतः बचने का आग्रह किया गया । 
बैठक में व0उ0नि0 मनोज रावत कोतवाली श्यामपुर , उ0नि0 नवीन चौहान चौकी प्रभारी चण्डीघाट, लालढांग चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र ज़खमोला कोतवाली श्याम पुर  के पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी, सहित विभिन्न ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित क्षेत्रीय सर्व समाज के लोग गोष्ठी में मौजूद रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!