Home हरिद्वार न्यूज श्यामपुर पुलिस ने5 बेहरुपी बाबा भेषधारियों को  किया गिरफ्तार 

श्यामपुर पुलिस ने5 बेहरुपी बाबा भेषधारियों को  किया गिरफ्तार 

0
110
``

श्यामपुर पुलिस ने5 बेहरुपी बाबा भेषधारियों को  किया गिरफ्तार

लालढांग

ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार थानाध्यक्ष श्यामपुर के नेतृत्व में मंगल वार को थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान बहरुपी बाबा जो बाबाओं के भेष मे तन्त्र-मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलाओं को दिखाकर स्थानीय व्यक्तियों एवं यात्रियो को अपनी ओर आकर्षित कर कर रहे थे।जिस कारण उक्त स्थान पर काफी भीड़-भाड़ होने के कारण इन बेहरुपी बाबाओं के कारनामो से स्थानीय लोगो एवं यात्रियो के भडकने/उग्र होने की होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना श्यामपुर  पुलिस टीम ने चंडीघाट माजरा के पास से 05 बेहरुपी बाबाओं को गिरफ्तार कर थाना श्यामपुर लाया गया पूछताछ में उन्होंने अपना नाम टिंकू पुत्र कमल सिंह निवासी फैजपुरा मऊ, सूरजपुर बुलंदशहर यू0पी0 हाल निवासी चण्डीघाट माजरा हरिद्वार उम्र-32 वर्ष रामवीर पुत्र जयपाल निवासी 820-1 समचाना रोहतक हरियाणा उम्र-35 वर्ष इन्द्रपाल पुत्र सोहनलाल शर्मा निवासी सकनोली संभल उ0प्र0 उम्र-34 वर्ष कमलनाथ पुत्र फिरोजीनाथ निवासी चण्डीघाट श्यामपुर हरिद्वार उम्र-46 वर्ष रामचरण दास पुत्र स्व0 गोविन्ददास निवासी चण्डीघाट माजरा उम्र-58 वर्ष बताया।

पुलिस टीम में मुख्य रूप से श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा

चौकी प्रभारी चण्डीघाट देवेंद्र तोमर का०1522 अनिल रावतका०1432 राजवीरका०442 सुशील चौहान शामिल रहे। 

श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया गिरफ्तार पांचो बहरूपिये रूपी बाबाओं के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!