Home हरिद्वार न्यूज श्यामपुर पुलिस ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के...

श्यामपुर पुलिस ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के विषय में किया जागरूक  

0
78
``

श्यामपुर पुलिस ने चौपाल लगाकर आम जनमानसव युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने को किया जागरूक।

लालढांग

श्यामपुर पुलिस ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के विषय में जागरूक किया।

उत्तराखंड नशा मुक्ति अभियान 2025 को सफल बनाने के क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा शनि वार को ग्राम मिठीबेरी मे नशा मुक्ति जन जागरूकता चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

 

चौपाल मे लालढांग पुलिस चौकी प्रभारी गगन मैठाणी ने चौपाल में पहुंचे ग्रामीणों के साथ नशे की रोकथाम के विषय में नशा मुक्त शहर नशा मुक्त गांव के सम्बन्ध में चर्चा की।

उन्होंने चौपाल में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा गांवो में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसिलिंग कर उन्हें नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के लिए कहा बालक/बालिकाओ को नशे से पीडित व्यक्तियों की काउंसिंलिंग एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोडने व नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में विस्तार से बाताया गया।

चौपाल में पुलिस द्वारा गौरा शक्ति एप्प, उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप्प एवं साइबर अपराध/धोखाधडी, यातायात सुरक्षा के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी दी गयी।

 

चौपाल में पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया । चौपाल में मुख्य रूप से लालढांग पुलिस चौकी प्रभारी गगन मैठाणी – .हे0कानि0 रामाशीष कानि0 सिद्धार्थ घिल्डियाल-हो0गा0 हुकम सिंह ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी पूर्व प्रधान टीकाराम सैनी आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!