Home हरिद्वार न्यूज श्यामपुर पुलिसने 03 अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

श्यामपुर पुलिसने 03 अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

0
92
``

श्यामपुर पुलिसने 03 अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार 

वाहन चोरों के कब्जे से वाहनों के पार्टस व चार दुपहिया वाहन हुए बरामद ।

श्यामपुर हरिद्वार

         थाना श्यामपुरमें राजेन्द्र सिह निवासी गली न0 04 ग्राम कांगडी थाना श्यामपुर हरिद्वार द्वारा 5अक्टूबर को अपनी मो0सा0 चोरी की तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया। 

 घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा कडे निर्देश दिये गये थे उक्त चोरी गये वाहनों की बरामदगी एवं वाहन चोरो की तलाश हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर , श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार महोदय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना श्यामपुर के नेतृत्व में थाना स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित कर टीमों को अलग-अलग थाना क्षेत्र व सरहदी जनपद के थानों में भेजा गया । घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये एवं चोरी गये वाहन की तलाश हेतु थाना क्षेत्र में लगातार स्थान बदल-2 कर पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध वाहन / व्यक्तियों की चैकिंग की कार्यवाही के दौरान दिनांक -05.10.25 को 4.2 माईल स्टोन पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल पर सवार तीन व्यक्ति  हिमांशु कुमार पुत्र मुन्नू सिंह निवासी ग्राम रामदासवाली थाना मण्डावली जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष,  ओमप्रकाश पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम शाहपुरा रत्न थाना कीरतपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष , अर्पित पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी हाल पता C/O सतीश चौहान ग्राम धारीवाला थाना पथरी जिला हरिद्वार मूल पता ग्राम हरचन्दपुर थाना नांगल सोती जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 20 वर्ष को रोककर चैक किया तो उक्त तीनों व्यक्तियों से चोरी हुयी मोटर साईकिल UK08AQ1231 बरामद हुई पुलिस टीम द्वारा तीनों से सख्ती से पूछताछ पर इनके द्वारा विभिन्न स्थानो से चोरी किये दुपाहिया वाहनो को नीलधारा के पास झाडियो मे छिपाया होना बताने पर पुलिस टीम द्वारा तत्कालिक कार्यवाही कर 03 अन्य मो0सा0 व 01स्कूटी तथा एक वाहन के खुले हुये पार्टस बरामद हुए। तीनों को गिरफ्तार कर थाना श्यामपुर लाया गया। 

श्यामपुरथानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। 

वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम टीम में

थानाध्यक्ष श्री मनोज शर्माव0उ0नि0 मनोज रावत उ0नि0 देवेन्द्र सिह तोमर अ0उ0नि0 मौ0 इरसादहे0का0 196 बृजमोहन सिंह .हे0का0 252 कुलदीप सिंहका0 321 राहुल देव का0 वसीम -एसओजी हरिद्वार शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!