श्यामपुर क्षेत्र में दो अलग अलग जगह लगी आग  कोई जनहानि नहीं हुई

Must Read

श्यामपुर क्षेत्र में दो अलग अलग जगह लगी आग  कोई जनहानि नहीं हुई

 

श्याम पुर/हरिद्वार

श्यामपुर क्षेत्र में शनिवार को आग लगने की दो घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई।पहली घटना करीब तीन बजे श्यामपुर में हुई, जहां मुन्ने पुत्र किशोरी की गौशाला में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड व कोतवाली श्यामपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के समय गौशाला में कोई पशु मौजूद नहीं था। मोनू पुत्र मुन्ने  ने बताया कि आग में करीब 10 कट्टे सीमेंट जलकर खराब हो गए।

दूसरी घटना लगभग सवा तीन बजे गांव बाहर पीली में हुई। यहां अकबर उर्फ मुन्ने पुत्र सद्दीक के स्टोर में आग लगने से मशीनें और अन्य उपकरण जल गए। अकबर ने बताया हम  टाइल्स कटिंग और फिटिंग का काम करते हैं। हमारा आग में करीब एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर कोतवाली श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

अल्मोड़ा के धौलछीना में लगेगा  निःशुल्क नवजात शिशु एवं बाल स्वास्थ्य शिविर

अल्मोड़ा के धौलछीना में लगेगा  निःशुल्क नवजात शिशु एवं बाल स्वास्थ्य शिविर *नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (NUJ Uttarakhand) की अनूठी...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!