श्यामपुर/ हरिद्वार । |राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती आज कोतवाली श्यामपुर में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई।

थानाध्यक्ष श्यामपुर के नेतृत्व में थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर थाना परिसर में ध्वजारोहण किया गया तथा सभी पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी व देशभक्ति के आदर्शों से प्रेरणा लेकर पुलिस सेवा में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।

तदोपरांत थाना परिसर में *स्वच्छता अभियान* चलाया गया, जिसमें सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
