विश्व बैंक की टीम ने कृषि क्षेत्र में संचालित परियोजनाओं और आधुनिक तकनीकों की प्रगति का लिया जायजा 

Must Read

विश्व बैंक की टीम ने कृषि क्षेत्र में संचालित परियोजनाओं और आधुनिक तकनीकों की प्रगति का लिया जायजा

किसानों ने अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे, जिस पर समाधान और तकनीकी सहयोग को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

लालढांग

उत्तराखंड जलवायु अनुकूल वर्षा आधारित कृषि परियोजना के तहत मंगल वार को ग्राम पंचायत पीली पड़ाव में आयोजित कार्यक्रम में विश्व बैंक की टीम ने कृषि क्षेत्र में संचालित परियोजनाओं और आधुनिक तकनीकों की प्रगति का जायजा लिया। किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर भी चर्चा की गई।

मंगलवार को डॉ. सर्वेश्वर उनियाल के नेतृत्व में टीम ने ग्राम पंचायत पीली पड़ाव में डीएसआर तकनीक से धान की बुवाई, एचडीपीई पाइपलाइन, बागवानी और उद्यान विकास से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने ग्राम नालोवाला पहुंचकर डीएसआर तकनीक से धान की बुवाई तथा यूकेलिप्टस रोपण के लिए किए जा रहे गड्ढा खुदाई कार्य का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद टीम ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के साथ बैठक कर डीएसआर तकनीक के उपयोग से जुड़े अनुभवों और चुनौतियों पर चर्चा की। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे, जिस पर समाधान और तकनीकी सहयोग को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर किसानों को धान बीज, जिंक लीफ कार्ड सहित अन्य कृषि सामग्री का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अंजनी कुमार, विश्व बैंक टीम लीडर अर्शिका गुप्ता, हाइड्रोलॉजिस्ट प्रो. शेखर, आईटी विशेषज्ञ विकास कानूनगो, उपनिदेशक डॉ. डी.एस. रावत, डॉ. मीनाक्षी जोशी, डॉ. विकास वत्स, एमएनई विशेषज्ञ आकांक्षिका, कांगड़ी-श्यामपुर यूनिट अधिकारी बिपिन रावत ,ग्राम प्रधान शशि पाल सिंह झंडवाल सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का रिबन काटकर  किया शुभारंभ 

विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का रिबन काटकर  किया शुभारंभ       लालढांग   हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मिट्ठीबेरी मेंविधायक अनुपमा रावत...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!