Home हरिद्वार न्यूज लालढांग चिल्लर खाल मोटरमार्ग निर्माण को  विधायक को सौंपा ज्ञापन। 

लालढांग चिल्लर खाल मोटरमार्ग निर्माण को  विधायक को सौंपा ज्ञापन। 

0
116
``

लालढांग चिल्लर खाल मोटरमार्ग निर्माण को  विधायक को सौंपा ज्ञापन। 

लालढांग

लालढांग चिल्लर खाल मोटरमार्ग निर्माण को लेकर हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग कि लालढांग चिल्लर खाल मोटरमार्ग निर्माण करायें जाने के लिए कोटद्वार लालढांग गढ़वाल क्षेत्र की जनता विगत तीन माह से आंदोलनरत हैं किन्तु अभी तक सरकार कि तरफ़ से कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई है तथा विपक्षी पार्टी भी इस प्रकरण पर अभी तक मोन है।प्रत्येक चुनाव के समय दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों के द्वारा इस मोटरमार्ग को शीर्ष प्राथमिकता पर बनाने का आश्वासन जनता को दिया जाता रहा है परन्तु आज तक भी मोटर मार्ग नहीं बनने के कारण क्षेत्रीय जनता मायुस एवं आक्रोशित हैं आप आगामी विधानसभा सत्र में काम रोको प्रस्ताव लाकर सरकार से निम्न बिन्दुओं पर श्वेत पत्र जारी करवाने की कृपा करें 

१- उत्तराखंड राज्य बनने के बाद रोड़ को बनाने केलिए कब कब क्या क्या कार्य वाही की गई २- मोटर मार्ग निर्माण में क्या क्या बाधाये/ वैधानिक अड़चनें है 

३-मोटर मार्ग निर्माण के लिए कब कब कितनी धनराशि स्वीकृत एवं अवमुक्त की गई 

४- मोटर मार्ग बनाने के लिए कितनी -कितनी धनराशि की डी०पी०आर० बनाई गई तथा डी०पी०आर० में क्या – क्या कार्य प्रस्तावित थे। ५ – अब तक किन-किन ऐजेंसियों के द्वारा क्या-क्या कार्य किये गये तथा उस पर कितना-कितना व्यय हुआ। ६- वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा मोटर मार्ग निर्माण हेतु क्या-क्या कार्यवाही की जा रही है। ७- स्थानीय जनता की मांग के अनुसार इस कच्चे मार्ग को एलिवेटिड मार्ग बनाने की कार्यवाही कब तक पूर्ण कर दी जायेगी। आप पत्र का संज्ञान लेकर अग्रिम कार्यवाही करेगी अन्यथा क्षेत्रीय जनता उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

ज्ञापन में आर०एस०मनराल चिन्हित राज्य आन्दोलन कारी परवीन थापा संयोजक धरना स्थल देवेंद्र सिंह रावत (कोटद्वार) के हस्ताक्षर वाले ज्ञापन को सौंपने वालों में आर०एस० मनराल,चिन्हित राज्य आंदोलनकारी, कैप्टन नारायण सिंह रावत, जगदीशअमोली, टेकराम अमोली, आदि शामिलथे। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!