Home हरिद्वार न्यूज लालढांग क्षेत्र में गुलदार  पकड़ने को वन विभाग ने लगाया पिंजरा 

लालढांग क्षेत्र में गुलदार  पकड़ने को वन विभाग ने लगाया पिंजरा 

0
124
``

लालढांग क्षेत्र में गुलदार  पकड़ने को वन विभाग ने लगाया पिंजरा

लालढांग

लालढांग क्षेत्र के समसपुर कटेबड़ गांव में किसानों के खेतों में गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया

गांव मे पिछले कई दिनों से गांव में गुलदार का आतंक बना हुआ है। शाम ढलते ही गुलदार वन क्षेत्र से होता हुआ आबादी क्षेत्र देखा जा रहा हैं। गुलदार ने ग्रामीणों के अब तक कई मवेशियोंपर हमला कर चुका है जिसमें उसने कई मवेशियों को घायल व मौत के घाट उतार चुका है

स्थानीय निवासी पंकज सैनी, दिनेश पाल्, दीपक , शमशाद ,मेहताब आदि गुलदार के आतंक से आतंकित ग्रामीणो व मवेशियों की सुरक्षा के लिए गुलदार को वन विभाग से पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग कर रहे थे। वन विभाग द्वारा जनहित मे ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया है।

वन विभाग चिड़ियापुर रेंज के क्षेत्रीय वन दरोगा गौतम राठौर ने बताया गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया हैं टीम द्वारा निगरानी की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!