
लालढांग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण की मुहिम रंग ला रही है। हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र की हेमा नेगी ने सरकारी योजना से मसाला यूनिट स्थापित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।
लालढांग की आशा ग्राम संगठन की अध्यक्ष हेमा नेगी ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2025 में 10 लाख रुपये की लागत से मसाला यूनिट शुरू की। इसमें REAP परियोजना के तहत 6 लाख रुपये की सब्सिडी, 3 लाख का ऋण और 1 लाख की स्वयं की पूंजी लगाई।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में शुरू हुई यह यूनिट प्रतिमाह लगभग 60 हजार रुपये का कारोबार कर रही है। इस यूनिट से क्षेत्र की कई अन्य महिलाओं को भी रोजगार मिला है।
हेमानेगी ने कहा कि सरकार के सहयोग से उनका सपना साकार हुआ है, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री धामी और REAP परियोजना का आभार जताया। अब वह अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ रही हैं।





