Home Atulya Sach News लमगड़ा महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान संपन्न*लमगड़ा /अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में...



लमगड़ा महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान संपन्न*

लमगड़ा /अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में शासन के निर्देश पर 10 से 17 अक्टूबर तक चले सेवा संकल्प अभियान का समापन शुक्रवार को हुआ।

10 अक्टूबर को प्राचार्य प्रो. एचएस नयाल ने सरस्वती पूजन कर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत विकसित भारत @2047 पर निबंध, पोस्टर, भाषण प्रतियोगिता, फिट इंडिया के तहत योग, नशा मुक्ति रैली, दौड़ और रंगोली कार्यक्रम आयोजित हुए।

समापन पर आयोजित सेमिनार में डॉ. सुनीता बिष्ट ने सेवा भाव पर व्याख्यान दिया। प्राचार्य ने छात्रों को सेवा का संकल्प लेने को कहा।
भाषण में सुमन डसीला प्रथम, दिपाली आर्या द्वितीय, लता चौहान तृतीय। निबंध व पोस्टर में दिपाली आर्या प्रथम। रंगोली समूह में दिपाली, सुमन, नेहा, रश्मि की टीम प्रथम रही। सभी को प्रमाण पत्र दिए गए।

इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. रोहित कांडपाल, दीपक कुमार, डॉ. सचिन रस्तोगी, डॉ. नरेश कुमार सहित स्टाफ मौजूद रहा।

0
50
``

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!