रोडवेज बस व पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में तीन की मौत चार घायल

Must Read

रोडवेज बस व पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में तीन की मौत चार घायल

श्याम पुर/हरिद्वार

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे परआज सुबह करीब 4:30 रोडवेज टनकपुर डिपो बस UK07 PA 2812 तथा वाहन पिकअप संख्या PB 65BH 7296 का 4.2 फ्लाई ओवर पर आमने-सामने की टक्कर होगई टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में बैठे लोगों की चीख पुकार मच गयी

सूचना पर मौके पर सीओ सिटी हरिद्वार श्यामपुर कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ पी0सी0 2 मोबाईल रात्रि व चौकी चण्डीघाट का पुलिस बल मौके पर पहुँचा तो ज्ञात हुआ कि रोडवेज टनकपुर डिपो बस UK07 PA 2812 जो नजीबाबाद की तरफ से हरिद्वार आ रही थी, तथा वाहन पिकअप संख्या PB 65BH 7296 जोकि हरिद्वार की तरफ से बिजनौर की तरफ जा रही थी जिसमें 10 सवारी बैठी थी तथा 4.2 फ्लाईओवर पर दोनों गाड़ियों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें 02 व्यक्ति गाडी से छटक कर फ्लाईओवर से नीचे गिर गये है व कुछ व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल है तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से पुलिस टीम द्वारा घायलो को जिला चिकित्सालय हरिद्वार भिजवाया गया । चिकित्सको द्वारा दो व्यक्ति   जिनमें 1.अहान पुत्र शराफत निवासी बडापुर कोतवाली नजीबाबाद जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र-18 वर्ष (मृतक ) 2. मृतक अज्ञात उम्र-करीब 35 वर्ष (मृतक) जो एक्सीडेंट के कारण फ्लाईओवर से नीचे गिर गये थे जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है तथा शराफत पुत्र शरमत निवासी बडापुर कोतवाली नजीबाबाद जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र-42 वर्ष व उनकी पत्नी शबाना उम्र-35 वर्ष की गम्भीर स्थिति के चलते एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया तथा शबाना पत्नी शराफत उपोक्त को एम्स ऋषिकेश ले जाते समय रास्ते मे ही मृत्यु हो गयी है तथा अन्य घायल व्यक्ति अन्नू पुत्र मेहन्दी हसन उम्र-18 वर्ष, सोनी लाल पुत्र राम रहीश उम्र-25 वर्ष निवासी हरदोई जिला बिजनौर उ0प्र0 व शमीम पुत्र हसीनूद्दीन उम्र-42 वर्ष निवासी बिजनौर उ0प्र0 जिला चिकित्सालय हरिद्वार में उपचाराधीन है । उपरोक्त दोनो मृतक पुरुष के शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय हरिद्वार की मोर्रचरी में रखवाया गया है तथा मृतका शबाना पत्नी शराफत उपरोक्त के शव को जिला चिकित्सालय हरिद्वार की मोर्रचरी मे लाया जा रहा है । परिजनों को सूचित कराया जा रहा है .पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनो को हाइड्रा की सहायता से हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से चलवाया।

मृतक व्यक्तियों का विवरण

1.अहान पुत्र शराफत निवासी बडापुर कोतवाली नजीबाबाद जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र-18 वर्ष 2. मृतक अज्ञात उम्र-करीब 35 वर्ष3. शबाना पत्नी शराफत निवासी बडापुर कोतवाली नजीबाबाद जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र-35 वर्ष

घायल व्यक्तियों का विवरण

4. शराफत पुत्र शरमत निवासी बडापुर कोतवाली नजीबाबाद जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र-42 वर्ष (रेफर एम्स ऋषिकेश )5. अन्नू पुत्र मेहन्दी हसन उम्र-18 वर्ष

6. सोनी लाल पुत्र राम रहीश उम्र-25 वर्ष निवासी हरदोई उ0प्र07. शमीम पुत्र हसीनूद्दीन उम्र-42 वर्ष निवासी बिजनौर उ0प्र0

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

वनकर्मीयों पर हमला, 3 गिरफ्तार, कार से मिले 500 के 105 नकली नोट 

वनकर्मीयों पर हमला, 3 गिरफ्तार, कार से मिले 500 के 105 नकली नोट *श्यामपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!