Home हरिद्वार न्यूज रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की बसे  हाईवे पर चलती रही

रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की बसे  हाईवे पर चलती रही

0
157
``

रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की बसे  हाईवे पर चलती रही

लालढांग

  लालढांग क्षेत्र में रक्षाबंधन पर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया रक्षाबंधन को लेकर बहनों में खास उत्साह देखा गया कुछ बहने अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए एक दिन पहले ही भाइयों के घर पहुंच गई थी। तथा कुछ नहीं आज ही भाइयों के घर पहुंच कर अपने-अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार खुशी-खुशी के साथ मनाया। 

 

 रक्षाबंधन का पावन पर्वआज देशभर में मनाया जा रहा है। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। रक्षाबंधन के त्योहार पर पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए बहनों का भाइयों के घर जाना वह कुछ भाइयों का बहनों के घर जाने का सिलसिला लगातार बना रहता है वही हर वर्ष उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं के लिए बस में आवागमन की सुविधा फ्री में रहती है लेकिन रक्षाबंधन के दिन परिवहन निगम की बसों का आवागमन बहुत कम रहता है जिससे रक्षाबंधन त्यौहार को मनाने के लिए महिलाओं को बाइक कार ऑटो रिक्शा विक्रम प्राइवेट व्हीकल का सहारा लेना पड़ता है जिससे इन्हें भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है लेकिन इस बार नजीबाबाद हरिद्वार हाईवे पर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की परिवहन निगम की बसो को लगातार आवागमन करते हुए देखा गया तथा बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई देखी गई । वही बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने वाहनों से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए जा रहे थे 

 उत्तराखंड के देहरादून से चिड़ियापुर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से पहुंची सुनीता, राजवती, रामेश्वरी ने बताया रक्षाबंधन त्योहार पर परिवार निगम की बस से हम सुविधाजनक रूप से निशुल्क सफर कर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए अपने भाइयों के घर जा रहे हैं। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!