Home हरिद्वार न्यूज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वकैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का श्यामपुर में हुआ...

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वकैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का श्यामपुर में हुआ जोर दार स्वागत सम्मान 

0
154
``

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वकैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का श्यामपुर में हुआ जोर दार स्वागत सम्मान

लालढांग

हरिद्वार ग्रामीण के श्यामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पुष्पमाला पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत सम्मान किया।

कार्यक्रम में बोलते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा जनसेवा को सर्वोच्च धर्म मानती है और संगठन की मजबूती ही विकास की नींव है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से जनता के बीच रहकर सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में जुटे हैं।

उन्होंने बताया कि श्यामपुर अपर मार्केट में प्रकाश व्यवस्था के लिए टेंडर स्वीकृत हो गया है, जिससे शीघ्र ही लाइट लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में चार से पांच करोड़ रुपये के विकास कार्य उनके प्रयासों से पूरे किए गए हैं। साथ ही बताया कि मंत्री रहते हुए लालढांग क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना की घोषणा की थी, जिसे पूरा करने के लिए वह आज भी प्रयासरत हैं।

उन्होंने श्यामपुर गांव और श्रीराम विद्या मंदिर को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने श्यामपुर और लालढांग क्षेत्र की जनता के सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता और वह स्वयं जनसेवा के लिए सदैव तत्पर हैं।

 

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सीमा चौहान, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन, मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, ग्राम प्रधान योगेश चौहान, देवेंद्र सिंह, कमलेश द्विवेदी, सरदार चंचल सिंह, दीपक ज़ख्मोला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौधरी, विनोद पोखरियाल, सुनील पाल, सरिता अमोली, जयपालसिंहरावत, ज्ञानसिंह चौहान, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!