Home हरिद्वार न्यूज भाजपा कार्यकर्ताओं ने गैंडीखाता में कांग्रेस का पुतला दहन कर किया विरोध...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गैंडीखाता में कांग्रेस का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन 

0
129
``

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गैंडीखाता में कांग्रेस का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन

लालढांग

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गैंडीखाता बस स्टैंड पर सोमवार को कांग्रेस का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान ने कहा कांग्रेस पार्टी द्वारा अंकिता भंडारी मामले को लेकर की जा रही घटिया रजनीति से प्रदेश के लोगो मे खासा रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस संवेदनशील मामले को केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए इस्तेमाल कर रही है।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह संयोजक मौ०सफी लोधा ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई की। जांच के दौरान मजबूत साक्ष्य एकत्र किए गए और दोषियों को सजा दिलाने का काम किया

पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन करने वालों में भाजपा मंडल महामंत्री सुनील पाल, सरिता अमोली, उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, रविन्द्र सैनी, राजपाल सिंह बगियाल, विनोद पोखरियाल, विरेन्द्र पोखरियाल, मुन्ना ठाकुर, मन्ना लोधा,यामीन कसाना,कैलाश रावत, संजय सैनी, प्रशांत सैनी, फकीर चंद, यशपाल सिंह रावत आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!