Home हरिद्वार न्यूज बिजली के खम्भों पर लगे साइन बोर्डों से हादसे कीआशंका 

बिजली के खम्भों पर लगे साइन बोर्डों से हादसे कीआशंका 

0
89
``

बिजली के खम्भों पर लगे साइन बोर्डों से हादसे कीआशंका 

लालढांग

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे किनारे स्थित चिड़ियापुर में ढाबो के सामने खड़े बिजली केपोलो पर लगे व्यावसायिक साईन बोर्ड जो किसी बड़ी अप्रिय घटना को न्यौता देते हुए नजर आ रहे हैं, वही कई बार बिजली के पोलों पर लगे साइन बोर्डो पर लगी लोहे की एंग्लो पर बारिश पड़ने पर अर्थ हो जाता जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है, कई बार हाईवे से आवागमन करने वाले बाइक सवार आदि कई बार इन हाईवे पर लगे बोर्डों की चपेट में आने से चोटिल हो जाते हैं वहीं इन बोर्डों के लगे होने से हाईवे से यात्रा करने वाले वाहनों चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था कई बार अपने वाहनों को हाईवे किनारे उतारते समय इन बोर्ड से टकरा जाते हैं तो बोर्ड लगाने वाले व्यवसायी इन यात्रा करने वाले वाहनों के चालकों से बोर्ड की कीमत मांगते हैं तथा न देने पर लड़ने झगड़ने लगते हैं। हाईवे से आवागमन करने वाले वाहन चालकों का कहना है कि हाईवे से कम से कम हाईवे के किनारे स्थित व्यवसायिक कार्य करने वाले व्यवसायीयों को कम से कम 15 से 20 फुट हाईवे से छोड़कर अपने व्यवसाय के साइन बोर्ड लगाने चाहिए जिससे हाईवे से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

 वहीं विद्युत विभाग के एसडीओ कमल राज सिंह नेगी का कहना है कि विद्युत लाइन के खम्भों पर लगे साईन बोर्डो को लगाने वालों को विभाग द्वारा नोटिस देकर विद्युत लाइन के खम्भों पर लगे बोर्डो को जल्दी हटाया जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!