Home उत्तराखंड न्यूज नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने जिला पंचायत अध्यक्ष से की मुलाकात

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने जिला पंचायत अध्यक्ष से की मुलाकात

0
244
``

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने जिला पंचायत अध्यक्ष से की मुलाकात

पौड़ी। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखण्ड के जनपद पौड़ी गढ़वाल इकाई के संगठन  के पदाधिकारियों  ने मंगलवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला से मुलाकात की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने रचना बुटोला को बधाई दी।

मंगलवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला को बधाई देते हुए नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखण्ड संगठन के पदाधकारियों व सदस्यों ने कई विषयों पर चर्चा भी की। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को कई समस्याओं से अवगत भी करवाया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला ने कहा कि पांच साल का यह कार्यकाल जनता की सेवा और विकास कार्यों को समर्पित रहेगा। हर जिला पंचायत क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कहा कि सभी जिला पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर जिले को एक आदर्श स्वरूप देने का काम किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष जसपाल नेगी, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक बड़थ्वाल, गणेश नेगी, मुकेश आर्य आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!