लालढांग । रसूलपुर में रवासन नदी पर झूला पुल के निर्माण की मांग को लेकर चल रहा ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 22वें दिन भी जारी रहा। वहीं क्रमिक अनशन के पांचवें दिन ग्रामीणों ने कुंवरपाल और पप्पू सिंह को माला पहनाकर धरना स्थल पर बैठाया। अनशनकारियों के साथ ग्रामीण भी धरना स्थल पर डटे रहे

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक रवासन नदी पर झूला पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। पुल न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धरना स्थल पर अनशनकारियों के साथ मुख्य रूप से सुरेंद्र रावत, रविंद्र कुमार, जगदीश बडोला, जसवंत, राजेंद्र डबराल, इंद्रमणि, विनोद जोशी, आलोक द्विवेदी ग्राम प्रधान शशि, पाल सिंह झंडवाल, दामोदर उप्रेती, राजेंद्र मारवाड़ी, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, मो० रिहान अर्चना ,पुष्पा, मंगली देवी, अन्नी देवी, भावना देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
