चिड़ियापुर रेंज की वन टीम ने साँप रेस्क्यू कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा।
लालढांग।
वन विभाग चिडियापुर रेंज के अन्तर्गत चिडियापुर गाँव के एक घर में लगभग 4फीट लंबा सांप घुस गया, जिससे परिजनों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।
चिड़ियापुरनिवासी भगवान सिंह बिष्ट के अचानक घर में सर्प को देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए और उन्होंने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही चिडियापुर रेंज के वन दरोगा रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुँच कर। टीम ने सावधानीपूर्वक सर्प को पकड़ा और उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।
वन विभाग चिडियापुर रेंज के रेस्क्यू टीम इंचार्ज दरम्यान सिंह नेगी ने बताया कि पकड़ा गया सर्प विषैली प्रजाति का था सर्प के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

रेस्क्यू अभियान में वन दरोगा दरम्यान सिंह नेगी वनआरक्षी रमेश कुमार, सुनील कुमार, दैनिक वन श्रमिक प्रताप सिंह सैनी गुड्डू सिंह एवं सत्यम शामिल थे।




