Home Atulya Sach News गाजीवाली में जाहरवीर गोगा जीमहाराज का लगा मेला,  श्रद्धालुओं की उमडी भीड़

गाजीवाली में जाहरवीर गोगा जीमहाराज का लगा मेला,  श्रद्धालुओं की उमडी भीड़

0
102
``

गाजीवाली में जाहरवीर गोगा जी महाराज का लगा मेला,  श्रद्धालुओं की उमडी भीड़

लालढांग/हरिद्वार

गाजीवाली में जाहरवीर गोगा जी महाराज का मेला शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ लगा। मेले में श्यामपुर क्षेत्र के अलावा आसपास के गांवों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

 

मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और जाहरवीर गोगा जी महाराज से परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। काफी संख्या में लोग परिवार सहित मेले में पहुंचे।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार जाहरवीर गोगा महाराज के प्रति क्षेत्र में लोगों की गहरी आस्था है। इसी के चलते यहां हर वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार भी आसपास के गांवों से लोगों के पहुंचने के कारण गाजीवाली में दिनभर भीड़ बनी रही और मेला स्थल पर चहल-पहल रही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!