Home हरिद्वार न्यूज आरएसएस लालढांग खण्ड द्वारा चिडियापुर में महादेव शाखा का किया शुभारंभ

आरएसएस लालढांग खण्ड द्वारा चिडियापुर में महादेव शाखा का किया शुभारंभ

0
106
``

आरएसएस लालढांग खण्ड द्वारा चिडियापुर में महादेव शाखा का शुभारंभ किया गया।

लालढांग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में “शताब्दी वर्ष उत्सव” के तहत जनसंपर्क अभियान के अन्तर्गत मंगल वार को लालढांग खण्ड के गैंडीखाता मण्डल के स्वयंसेवकों ने लाहरपुर चिडियापुर में घर-घर जाकर “भारत माता की तस्वीर” और संघ के कार्यों (सामाजिक समरसता, पर्यावरण, परिवार प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य) से जुड़ी पत्रिकाएं/पुस्तिकाएं बांटी लालढांग खण्ड के गैंडीखाता मण्डल के स्वयंसेवकों द्वारा चिड़ियापुर में व्यापक ग्रह सम्पर्क के दौरान एक नवीन शाखा को आरंभ किया गया शाखा के शुभारंभ के अवसर पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया नवीन शाखा जिसका नाम महादेव शाखा रखा गया। इसी के साथ लालढांग खण्ड में शाखाओं की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

इस अवसर पर खण्ड कार्यवाह कृष्णा गुप्ता,खण्ड शारीरिक प्रमुख रोहित,खण्ड सम्पर्क प्रमुख देशराज सिंह राठौड़,खण्ड पर्यावरण प्रमुख मोहित,सागर,आर्यन आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!