Home हरिद्वार न्यूज बन्दरोंकेआतंक से परेशान ग्रामीणों ने लाहर पुर रेस्क्यू सेंटरपर किया प्रदर्शन  

बन्दरोंकेआतंक से परेशान ग्रामीणों ने लाहर पुर रेस्क्यू सेंटरपर किया प्रदर्शन  

0
129
``

बन्दरोंकेआतंक से परेशान ग्रामीणों ने लाहर पुर रेस्क्यू सेंटरपर किया प्रदर्शन  

लाहरपुर के ग्रामीणों ने  वनविभाग के  डीएफओ हरिद्वार के नाम रेस्क्यू सेंटर प्रभारी को दिया ज्ञापन

लालढांग हरिद्वार

लाहारपुर के ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र में बंदरों के आतंक से परेशान होकर शुक्रवार को लाहरपुर में बने वनविभाग के रेस्क्यू सेंटर का घेराव कर डीएफओ हरिद्वार के नाम रेस्क्यू सेंटर प्रभारी नेत्र सिंह को विभिन्न मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपा। 

ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा है कि लाहरपुर में बने वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर केअन्दर बंदरों का नसबंदी केंद्र बना हुआ है इस केंद्र पर उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्र से बंदरों को पकड़कर लाकर नसबंदी करने के बाद लाहरपुर के आसपास छोड़ दिए जाते हैं जिससे बंदर ग्रामीणों के खेतों में घुसकर उनकी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं तथा घरों में रखी खाद्य सामग्री को भी उठा कर लेजाकर नष्ट कर रहे तथा स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को घायल कर चुके हैं ग्रामीण बंदरों के आतंक से आतंकितव परेशान है ग्रामीणों ने लाहारपुर में रेस्क्यू सेंटर में बने बंदरों के नसबंदी केंद्र को लाहरपुर से अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग की है ग्रामीणों का कहना है उनके द्वारा पूर्व में कई बार वन विभाग से समस्या के समाधान के लिए पत्राचार किया गया लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया है उन्होंने मांग की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों को मजबूर होकर अनशन पर बैठना पड़ेगा। 

इस मौके पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रूबी सैनी, सुनील कुमार सैनी सुशील सैनी प्रीतम सैनी, अर्जुन सैनी ऋषिपाल सिंह , चमन देवी, निर्मला देवी ,मुन्नी देवी, माया देवी, केलो देवी, शांति देवी, गीता देवी, राजू , अनिल कुमार, मनोज सैनी, विपिन सैनी, राकेश कुमार, सीताराम ,दयाराम, मायाराम, घनश्याम, मुनेश, नरपाल ,शेर सिंह, जयपाल सिंह ,आदि ग्रामीण उपस्थित रहे। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!