Home हरिद्वार न्यूज श्यामपुर पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी के तहत 2 बहरूपियों को किया गिरफ्तार...

श्यामपुर पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी के तहत 2 बहरूपियों को किया गिरफ्तार । 

0
145
``

श्यामपुर पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी के तहत 2 बहरूपियों को किया गिरफ्तार ।

लालढांग।

“ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार थानाध्यक्ष श्यामपुर के नेतृत्व में ढोंगी बाबा/बहरूपियों के विरूद्व कार्यवाही के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने गुरु वार को चण्डीघाट क्षेत्र से बहरूपी बेश धारी 02 व्यक्ति जो चैकिंग के दौरान पकडे गये चण्डीघाट क्षेत्र में दोनो बहरूपी बाबा लोगों को रोककर परेशान कर रहे थे व तंत्र मंत्र/ जादू टोना आदि की कलाये दिखाने का प्रयास कर रहे थे। जिस कारण उक्त स्थान पर काफी भीड जमा हो रही थी जिससेे बहरूफी बाबाओ के उक्त कृत से लोगो के भडकने/उग्र होने की संभावना थी।

मौके पर थाना श्यामपुर पुलिस टीम केउ0नि0 देवेन्द्र सिह तोमरका0 अनिल रावत ने इन बेहरुपियों को इस प्रकार का कृत्य करने से रोका और वहाँ से जाने को बोला तो उक्त दोनो व्यक्ति वंहा से जाने का विरोध करने लगे जिस पर दोनों में बहरुपियों को गिरफ्तार कर थाना श्यामपुर ला गया पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जुगनू नाथ पुत्र कृष्ण नाथ निवासी पुरी नगर चण्डीघाट हरिद्वार उम्र-40 वर्ष विजय नाथ पुत्र मेघनाथ निवासी पुरी नगर चण्डीघाट उम्र-27 वर्ष बताया।

श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया गिरफ्तार दोनों बहरूपिये रूपी बाबाओं के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!