Home हरिद्वार न्यूज श्यामपुर पुलिस ने  एक नशा तस्कर व एक फरार वारंटी को किया...

श्यामपुर पुलिस ने  एक नशा तस्कर व एक फरार वारंटी को किया गिरफ्तार   

0
111
``

श्यामपुर पुलिस ने  एक नशा तस्कर व एक फरार वारंटी को किया गिरफ्तार   

लालढांग

  श्यामपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत  11 अगस्त को एक युवक को 21 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया और एक लंबे समय से फरार वांछित अभियुक्त को भी धर दबोचा। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में नशे की रोकथाम और अपराध मुक्त वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जिले में नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम चौकी चण्डीघाट पुलिस ने अस्थाई बस अड्डा गौरीशंकर पार्किंग मार्ग पर चेकिंग के दौरान रवि (20) पुत्र यशपाल निवासी पीर माजरा खत्री वाला, थाना कुतुबशेर, जिला सहारनपुर को21ग्राम स्मैक सहित पकड़ा। वहीं, स्मैक तस्कर आकाश निवासी जगजीतपुर फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। वही 11अगस्त को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत मांगी उर्फ इनाम (30) पुत्र शमशेर निवासी गुर्जर बस्ती, गैण्डीखाता को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि नशे की अवैध गतिविधियों को समाप्त करने के लिए निरंतर निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!