Home हरिद्वार न्यूज श्यामपुर पुलिस की अवैध अतिक्रमण में पाॅंच पर कार्रवाई।

श्यामपुर पुलिस की अवैध अतिक्रमण में पाॅंच पर कार्रवाई।

0
189
``

श्यामपुर पुलिस की अवैध अतिक्रमण में पाॅंच पर कार्रवाई 

लालढांग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा वन विभाग, मंदिर समिति के अधिकारी/सदस्य एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ माता चण्डी देवी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मंदिर के पैदल मार्ग पर दुकानदारों/विक्रेताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाया गया। दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों को निर्धारित सीमा से आगे बढ़ाकर दुकान का सामान रास्ते पर फैलाया गया था, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में अत्यधिक असुविधा हो रही थी।पुलिस ने उक्त दुकानदारों को नोटिस के माध्यम से अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई थी, परंतु उन्होंने जानबूझकर आदेशों की अवहेलना करते हुए मंदिर परिसर में अपनी दुकानों के बाहर सामान लगाने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था

जिससे सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित हो रहा था और दुर्घटना की संभावनाएं भी उत्पन्न हो गई थीं। 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना श्यामपुर ने अतिक्रमण करने वाले 

1. अशोक पुत्र मुलकराज निवासी हर की पैड़ी कोतवाली नगर, हरिद्वार

2. मोहित पुत्र विजय कुमार उर्फ टुल्ली निवासी नानकवाड़ा विष्णुघाट कोतवाली नगर, हरिद्वार

3. विनोद ठाकुर पुत्र मोहन सिंह निवासी कनखल, जनपद हरिद्वार

4. अनूप पूनिया पुत्र शिवबालक सिंह, निवासी ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर, हरिद्वार

5. गीता पत्नी स्व. हिमांशु अरोड़ा निवासी ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर, हरिद्वार के विरुद्ध तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।  

पुलिस टीम में –श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा , व0उ0नि0 मनोज रावतउ0नि0 देवेंद्र सिंह तोमरहे0का0 अनिल कुमार का0 अनिल रावत शामिल थे। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!