गैंडी खाता में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआआयोजन  

Must Read

गैंडी खाता में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 

लालढांग

 शहीद मनोज सिंह चौहान इंटर कॉलेज, गैंडीखाता में गुरुवार को माननीय श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (मा. सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री) के सौजन्य से श्री ध्रुव चैरिटेबल हॉस्पिटल द्वारा एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 153 रोगियों का परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरण कर श्री ध्रुव हॉस्पिटल की टीम द्वारा उचित परामर्श दिया गया।

 शिविर का उद्घाटन श्री बीरेंद्र सिंह रावत (वरिष्ठ भाजपा नेता) एवं संत श्री बालकदास जी महाराज ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर विधिवत रूप से चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया ।

वरिष्ठ भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह रावत संत बालक दास जी द्वारा विद्यालय के प्रांगण में स्थापित शहीद मनोज सिंह चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह रावत व संत बालक दास का विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया तथा स्कूली बच्चों द्वारा उनके सम्मान में कतार में खड़े होकर उनकी आगवानी की गई।

प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा द्वारा विद्यालय के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

गैन्डीखाता में माननीय सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के सौजन्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर का क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया ।

 

श्री ध्रुव हॉस्पिटल सजनपुर पीली श्यामपुर के( PRO) प्रशांत कुमार द्वारा बताया गया की शिविर में कॉलेज के लगभग सभी छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 153 रोगियों को निःशुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।

 

 शिविर में मुख्य रूप से भाजपा लालढांग मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान उपाध्यक्ष विनोद पोखरियाल शीशपाल पोखरियाल सुरेंद्र रावत, राकेश पोखरियाल, वीरेंद्र पोखरियाल सफी लोधा, शशि झंडवाल ग्राम प्रधान पीली पड़ाव दिनेश बिष्ट, असलम खटानाआदि भाजपाा कार्यकर्ता तथा श्री ध्रुव चैरिटेबल हॉस्पिटल की मेडिकल टीम में डॉ इसरार अहमद, डॉ संजीव तोमर, डॉ ब्रिज बिहारी शर्मा, सूर्या बर्मन, हुकुम रावत, कंचन, निशा पाल, रुस्तम आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। 

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। 

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!