हिंगलाज भवन में हुई श्री हिंगलाज माता जी की प्राण प्रतिष्ठा, 

Must Read

हिंगलाज भवन में हुई श्री हिंगलाज माता जी की  प्राण प्रतिष्ठा, 

हरिद्वार,  शनि वार को उत्तरी हरिद्वार के हिल बाईपास रोड, नई बस्ती खड़खड़ी स्थित हिंगलाज भवन में श्री हिंगलाज माता जी, गंगा मैय्या, राधा-कृष्ण, गौरी शंकर एवं श्री हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन श्री अखिल भारतीय मारवाड़ी खत्री समाज सेवा समिति, हिंगलाज भवन द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय, विशिष्ट अतिथि आईजी अनंत कुमार टकवाले, कार्यक्रम अध्यक्ष राजस्थान के पोखरण से विधायक महंत प्रताप पुरी महाराज, तथा समिति अध्यक्ष श्री जगदीश चंद्र भूत,कार्यक्रम संयोजक रामस्वरूप भूत प्रबंधक देव भूषण पाण्डेय 

सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। हिंगलाज भवन के ट्रस्टी, पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष राजस्थान के पोखरण से विधायक महंत प्रताप पुरी महाराज ने कहा कि माता हिंगलाज की पूजा अर्चना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। माता की कृपा से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में आध्यात्मिक उन्नति होती है।

 

पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने कहा कि माता हिंगलाज संकटों का निवारण करने वाली हैं। उनकी कृपा से सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि हिंगलाज भवन हरिद्वार जैसे पवित्र तीर्थ स्थल में धार्मिक आस्था का नया केंद्र बनकर उभर रहा है।

 

समिति अध्यक्ष जगदीश चंद्र भूत ने कहा कि इस भवन में मां हिंगलाज की प्रतिमा की स्थापना से श्रद्धालुओं को हरिद्वार में मां गंगा के साथ-साथ माता हिंगलाज के भी दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। यह भवन धार्मिक समरसता और सामाजिक सेवा का प्रतीक बनकर कार्य करेगा और क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।

 

प्रबंधक देव भूषण पांडेय ने जानकारी दी कि हिंगलाज भवन अब देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और संस्कृति का संगम स्थल बन चुका है, जहां धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।

 

समारोह में कार्यक्रम संयोजक रामस्वरूप भूत,समिति सचिव पीतांबर दास, कोषाध्यक्ष लेखराज भूत, चंद्र प्रकाश भूत, सेवा राम, पूनम चंद, सुखदेव भूत, अनिल किरी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया और मां हिंगलाज के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।

 

यह आयोजन हरिद्वार की धार्मिक विरासत को और अधिक समृद्ध बनाने वाला सिद्ध हुआ है, जिससे श्रद्धालुओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। 

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!