एनयूजे उत्तराखंड के प्रतिनिधिमण्डल ने पत्रकार को घरेलू सामान व आर्थिक सहायता प्रदान की।
दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर)। दिनेश पुराने के पत्रकार प्रकाश अधिकारी के घर में गत दिवस हुए गैस सिलेंडर में हुए रिसाव से आग लगने के कारण उनका काफी घरेलू सामान जल गया था, घटना की सूचना पर शनिवार को नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, उत्तराखंड की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती दया जोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रकाश अधिकारी के घर दिनेशपुर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया और नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के इमरजेंसी रिलीफ फंड से आर्थिक सहायता और घरेलू जरूरत का सामान प्रदान किया।
प्रतिनिधिमंडल ने अग्निकांड से पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि आगे भी जो भी सहायता की जरूरत होगी, मुहैया करायी जायेगी ताकि परिवार को बच्चों के पठन-पाठन आदि में कोई समस्याओं का सामना न करना पड़े। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, उत्तराखंड समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता केकार्य करता रहता है।
दिनेशपुर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के मार्गदर्शक एवं संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार एवं स्वराजपाल सिंह, हरिद्वार इकाई के महासचिव मुकेश कुमार सूर्या तथा हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार पं. रामेश्वर शर्मा शामिल रहे।




