Home Atulya Sach News लालढांग में प्रधानपद उपचुनाव में प्रचार धीमी गति से होता हुआ आ...

लालढांग में प्रधानपद उपचुनाव में प्रचार धीमी गति से होता हुआ आ रहा है नजर

0
224
``

लालढांग में प्रधानपद उपचुनाव में प्रचार धीमी गति से होता हुआ आ रहा है नजर

लालढांग

लालढांग में हो रहे उपचुनाव प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।चुनाव के लिए वोटिंग 29 मई को होगी उपचुनाव होने के कारण प्रत्याशीयों द्वारा अपनी और से वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए भरसक प्रयत्न किया जा रहा है वही उपचुनाव होने के कारण लालढांग क्षेत्र में वाेटर साइलेंट स्थिति है में तथा सभी प्रत्याशियों की हां में हां मिला रहे हैं। वही प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने हिसाब से चुनाव प्रचार किया जा रहा है लेकिन इस सबके बीच जो उमंग चुनाव में देखने को मिलती है वैसा धुआंधार प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार नहीं दिखाई दे रहा है। चुनाव का प्रचार धीमी गति से होता हुआ नजर आ रहा है जहां प्रधान पद के लिए गांव की गली मोहल्ले की दीवारें प्रत्याशियों के पोस्टरो से भरी हुई दिखाई देती हैं इस उप चुनाव में एक दुक्का जगह पर ही प्रत्याशियों के पोस्टर बैनर दिखाई दे रहे हैं । 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!