हरिद्वार पहुंचे नवनिर्वाचित सांसद दिनेश आर्य, यतीश्वरानंद ने किया भव्य स्वागत
हरिद्वार। उत्तराखंड से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य प्रथम बार हरिद्वार के वेदमंदिर आश्रम पहुंचे। जहां भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
बृहस्पतिवार को स्वागत समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा में समर्पित कार्यकर्ताओं को हमेशा आगे बढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि दिनेश आर्य के निर्वाचित होने से केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को मिलेगा।
राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने कहा कि उन पर जो विश्वास जताया गया है, उस पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिशन-2027 को सफल बनाने के लिए हर एक कार्यकर्ता को धरातल पर उतरकर कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के विजन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धरातल पर उतारकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं। उनके नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और हर विकास कार्य सुचारू रहेगा।
इस मौके पर राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसवीर चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी, धर्मेंद्र प्रधान, मास्टर धर्मेंद्र चौहान, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, पार्षद सतविंदर सिंह, युद्धवीर सैनी, मनीष सैनी, अंकित सैनी, सनी चौहान अधिवक्ता, जगराम चौहान, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेलूराम वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार पहुंचे नवनिर्वाचित सांसद दिनेश आर्य, यतीश्वरानंद ने किया भव्य स्वागत
`
`






