Home हरिद्वार न्यूज कार पेड़ से जा टकराई, बाल-बाल बचे कार सवार

कार पेड़ से जा टकराई, बाल-बाल बचे कार सवार

0
61
``

कार पेड़ से जा टकराई, बाल-बाल बचे कार सवार

चिड़ियापुर/हरिद्वार। चिड़ियापुर में हाईवे के कॉर्नर पर खड़ी स्विफ्ट कार अचानक आगे बढ़कर यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराई। जानकारी के अनुसार कार स्टार्ट थी और आगे बैठे 4 वर्षीय बच्चे ने अचानक कार का गियर लगा दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

 

कार के पेड़ से टकराते ही तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक कार में सवार दो व्यक्ति और 4 वर्षीय बच्चा सुरक्षित कार से बाहर निकल चुके थे।

 

कार में सवार टिंकू ने बताया कि कार में बच्चे सहित कुल 3 लोग मौजूद थे। अचानक बच्चे ने खड़ी कार में गियर लगा दिया, जिससे कार पेड़ से टकरा गई।

 

हादसे में बच्चे को चोट आई। उसे निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दवाई देकर घर भेज दिया। कार में बैठे अन्य दो व्यक्ति सुरक्षित हैं। बाद में जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकालकर ले जाया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!