गैन्डीखाता के शाहनवाज का उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन क्षेत्र में खुशी की लहर
लालढांग। गैंडीखाता के तपड़ोवाली गांव निवासी शाहनवाज चोपड़ा का उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। शहीद मनोज सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज, गैंडीखाता के छात्र शाहनवाज 9 नवंबर 2026 को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना होंगे।
शाहनवाज ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के व्यायाम शिक्षक अजय शर्मा और शिक्षक प्रकाश चंद देवरानी व माता पिता को दियाअपनी सफलता में परिवार के योगदान को भी शाहनवाज ने अहम बताया। शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग का ही परिणाम है कि आज वह राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सके हैं।वन गुर्जर समुदाय से आने वाले शाहनवाज की यह उपलब्धि गैंडीखाता क्षेत्र और पूरे समुदाय के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहरहै। विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा, शिक्षक प्रकाश चंद देवरानी, योगेश कुमार और अजीत यादव शाहिद विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। जिला समन्वयक, खेल विभाग हरिद्वार गजेंद्र ने भी उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
गैन्डीखाता के शाहनवाज का उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन क्षेत्र में खुशी की लहर
`
`



