Home Atulya Sach News रविंद्र गौड़ को मिली चिड़ियापुर बॉर्डर पुलिस चौकी की कमान

रविंद्र गौड़ को मिली चिड़ियापुर बॉर्डर पुलिस चौकी की कमान

0
83
``

 रविंद्र गौड़ को मिली चिड़ियापुर बॉर्डर पुलिस चौकी की कमान

हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा गुरुवार को किए गए तबादलों में श्यामपुर कोतवाली में तैनात अपर उप निरीक्षक रविंद्र गौड़ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें श्यामपुर कोतवाली की ही अति महत्वपूर्ण चिड़ियापुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

 

बता दें कि तीन दिन पूर्व ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस चौकी का उद्घाटन किया गया था। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर स्थित होने के कारण यह चौकी बेहद अहम मानी जा रही है। इस चौकी के शुरू होने से हरिद्वार और बिजनौर पुलिस के बीच समन्वय बेहतर होगा और अपराध नियंत्रण के साथ ही सूचनाओं के आदान-प्रदान में भी आसानी होगी।

 

एसएसपी द्वारा गुरुवार को तीन उप निरीक्षकों सहित एक अपर उप निरीक्षक का स्थानांतरण किया गया था, जिसमें रविंद्र गौड़ को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।

 

बॉर्डर पर स्थित इस संवेदनशील चौकी पर अनुभवी अधिकारी की तैनाती को पुलिस महकमे का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!