बाइक सवारों ने हाईवे पर स्कूटी को टक्कर मारकर हुए फरार

हरिद्वार रविवार को लगभग सायं 7:00 बजे दो बाईको पर पांच लोग सवार होकर ऋषिकेश हरिद्वार हाईवे पर जिनमें बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट के एक मोटर साइकिल पर तीन व दूसरी मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार ये बाइक सवार भोपतवाला हाईवे पर ऋषिकेश की साइड से आकर, ट्रिपल राइडिंग करते हुए, दो लड़कियों जो कि पेशे से वकील हैं, की स्कूटी को पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आकर टक्कर मार कर गिरा दिया, जिससे लड़कियों को काफी चोटें भी आईं तथा लड़कियों के विरोध करने पर उनके साथ हाथापाई की, लड़कियों द्वारा 100 नंबर पर कॉल करने पर लड़कियों को पुनः टक्कर मार कर आनन फानन में पुलिस के आने से पहले ही हरिद्वार की तरफ तेजी से मोटर साइकिल को भागते हुए फरार हो गए। जागरूक लोगों का कहना है कि बिना नंबर प्लेट व बिना हेलमेट के हाईवे पर तीन-तीन लोग बैठककर खुलेआम घूम रहे हैं। और इस प्रकार की घटना घटित कर आराम से बिना किसी रोक-टोक निकल जाना अपने आप में एक बड़ा सवाल है हरिद्वार पुलिस प्रशासन को मामले की गंभीरता को देखते हुए संज्ञान लेना चाहिए जिससे भविष्य में ऐसी वारदात ना घटे और बिना नंबर प्लेट व हेलमेट के ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।




