चिड़ियापुर गांव में निकला सांप, वनकर्मी ने किया रेस्क्यू
चिड़ियापुर /हरिद्वार। चिड़ियापुर गांव में घर के बाहर सांप निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने सांप के घर के बाहर निकलने की सूचना वन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय चिड़ियापुर को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग के दैनिक श्रमिक प्रताप सिंह सैनी मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।