Home Atulya Sach News चिड़ियापुर चौकी का नए भवन में शुभारंभ, SSP बोले – अपराध नियंत्रण...

चिड़ियापुर चौकी का नए भवन में शुभारंभ, SSP बोले – अपराध नियंत्रण में मिलेगी मजबूती

0
38
``

चिड़ियापुर चौकी का नए भवन में शुभारंभ, SSP बोले – अपराध नियंत्रण में मिलेगी मजबूती

 

लालढांग/हरिद्वार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का बॉर्डर कहलाने वाली अहम चिड़ियापुर चेक पोस्ट की नवीन चौकी का उद्घाटन सोमवार, को विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के साथ किया गया।

चौकी का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री नवनीत सिंह (IPS) ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि इस चौकी के बन जाने से अपराध नियंत्रण में काफी सहूलियत प्राप्त होगी। दोनों राज्यों के लिहाज से यह चौकी काफी अहम है और अब यहां पुलिसकर्मियों को सभी सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

 

चिड़ियापुर चेक पोस्ट जिला बिजनौर (UP) और जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) का बॉर्डर है। अपराध रोकने के लिहाज से यह चेक पोस्ट काफी अहम मानी जाती रही है।

पिछले कुछ वर्षों में हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग के चौड़ीकरण के बाद पूर्व में स्थापित पुलिस चौकी हाईवे की जद में आ गई थी, जिसके बाद काफी समय से चौकी टिन शेड में संचालित हो रही थी। इसके बाद इस चौकी के समीप नई पक्की चौकी बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

 

जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी, योगेश चौहान, कमलेश द्विवेदी आदि ने कहा कि चिड़ियापुर पुलिस चौकी को नया, आधुनिक और सुसज्जित रूप दिलवाने में कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा द्वारा समय-समय पर किए गए प्रयासों से यह चौकी आधुनिक रूप में बनकर तैयार हुई है, जिसका लाभ हाईवे से आवागमन करने वाले लोगों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों को भी मिलेगा।

 

इस मौके पर मुख्य रूप से सुश्री निशा यादव (IPS) SP क्राइम / SP ट्रैफिक हरिद्वार, दीपक सिंह SP सिटी हरिद्वार, शिशुपाल सिंह नेगी CO सिटी हरिद्वार, नितेश शर्मा थानाध्यक्ष श्यामपुर, शंकेश शर्मा परियोजना निदेशक NHAI, पवन जैन, प्रमोद मलिक, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी, कमलेश द्विवेदी, योगेश चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश्वरी देवी व हेमा नेगी, करमजीत खैरा, आजाद पोखरियाल, अमरीक सिंह, फहीम अहमद, संजयसैनी, मलकीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के उपरांत पुलिस द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!