Home Atulya Sach News रसूलपुर मीठीबेरी में गुलदार की दहशत बरकरार, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

रसूलपुर मीठीबेरी में गुलदार की दहशत बरकरार, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

0
33
``

लालढांग (हरिद्वार)। रसूलपुर मीठीबेरी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीते बुधवार को क्षेत्र कीएक महिला व एक पुरुष को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया था जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है।

वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे अकेले वन क्षेत्र की ओर न जाएं, शाम के समय घरों से बाहर अनावश्यक रूप से न निकलें और अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधें। छोटे बच्चों को अकेले न छोड़ने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

गुरुवार रात को गश्त करने वाली टीम में डिप्टी रेंजर सुभाष चंद्र, वन दरोगा महावीर सिंह, वन दरोगा नवीन कुमार और वन आरक्षी अहसान अली शामिल रहे। टीम  संवेदनशील इलाकों में गश्त कर निगरानी कर रहीहैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!