Home Atulya Sach News झिलमिल झील में वन्यजीव सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

झिलमिल झील में वन्यजीव सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
35
``

  गैन्डीखाता/   हरिद्वार । वन प्रभाग हरिद्वार के झिलमिल झील रसियाबड़ कंजर्वेशन रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर डब्ल्यूटीआई (वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया) के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत दिल्ली पब्लिक स्कूल हरिद्वार के विद्यार्थियों के लिए विशेष बर्ड वॉक आयोजित की गई। छात्रों ने झील के प्राकृतिक वातावरण में विभिन्न पक्षी प्रजातियों का अवलोकन कर उनकी पहचान, व्यवहार और आवास के बारे में जानकारी प्राप्त की।

डब्ल्यूटीआई के संयोजक अरुण कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने वन्यजीव संरक्षण पर आधारित चित्र बनाए। वहीं, उच्च माध्यमिक विद्यालय टांडवाला में भी छात्रों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में वन दरोगा हनुमंत प्रसाद द्विवेदी, वन आरक्षी राहुल राणा, सहित अन्य वनकर्मी, शिक्षक और ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!