हरिद्वार/गाजीवाली शुक्र वार को गाजीवाली (आर्यनगर) में एक कार्यक्रम म ग्राम गुज्जर बस्ती गैण्डीखाता और गुज्जर बस्ती पथरी से वन गुज्जर समाज के लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।
सभी ने विकास पुरुष, लोकप्रिय नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में आस्था जताई। उनका कहना है स्वामी जी हमेशा से वन गुज्जर समाज के सुख-दुख में सबसे आगे रहकर सहयोग करते आए हैं, इसी कारण आज उन्होंने भाजपा का दामन थामा।
भाजपा में शामिल होने वाले में मुस्तफा कसाना, शमशेर कसाना, गनी चेची, तालिब कसाना, अम्मी कसाना, तालिब लोधा, गनी लोधा, उमर कसाना, लियाकत कसाना, मौ. उमर कसाना, मीर हमजा कसाना, गुलाम रसूल चेची, गामु बानिया, मुस्तु लोधा, ईसा लोधा आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह-संयोजक सफी लोधा ने कहा कि आज हरिद्वार ग्रामीण में स्वामी यतीश्वरानंद जी लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं और लगातार सभी समाज के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
भाजपा नेता मन्ना ळोधा ने कहा यह सदस्यता हरिद्वार ग्रामीण में आने वाले परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है।

