Home Atulya Sach News झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर धरना 19वें दिन भी जारी,...

झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर धरना 19वें दिन भी जारी, दूसरे दिन दो और ग्रामीण क्रमिक अनशन पर बैठे, स्कूली बच्चों ने  दिया समर्थन

0
208
``

 लालढांग। रवासन नदी पर झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 19वें दिन भी जारी रहा। पुल निर्माण की मांग को तेज करते हुए क्रमिक अनशन के दूसरे दिन आज ग्रामीणों ने अपने दो साथियों को अनशन पर बैठाया।

धरना स्थल पर आज ग्रामीणों ने सुरेंद्र रावत और शिव कुमार का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें क्रमिक अनशन पर बैठाया। दोनों अनशनकारी पूरे दिन धरना स्थल पर अनशन पर रहे।

आज के धरने की सबसे खास बात रही कि 19वें दिन धरने को अपना समर्थन देने के लिए सेंट जोसेफ स्कूल, रसूलपुर के शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर धरना स्थल पर पहुंचकर धरने का समर्थन किया।

धरना स्थल पर स्कूली बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया जिनमें लिखा था जनता की यही पुकार झूला पुल हो तैयार, पुल का निर्माण क्षेत्र का उत्थान,पुल बनेगा गांव जुड़ेगा, आदि विभिन्न नारे लिखी तख्तियां हाथ में लेकर बच्चे धरना स्थल पर बैठे और जमकर नारेबाजी की।

धरना स्थल पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी, आलोक द्विवेदी, पंकज चमोली, विनोद जोशी महानंद ,संतराम सिंह गीता देवी अंजली कमला देवी छोटी देवी सावित्री लक्ष्मी देवी पूनम देवी आदि ग्रामीणों के साथ सेंट जोसेफ स्कूल के फादर बिजू शिक्षिकाएं श्रीमति आशा, श्रीमतिलक्ष्मी , माधुरी, सिस्टर शेरिन, सिस्टर रीना, शिक्षक  सुरेन्द्र दानू  सहित बड़ी संख्या, में छात्र-छात्राएं मौजूद रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!