राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में छात्र-संघ का निर्विरोध निर्वाचन, विधिता अध्यक्ष बनीं*
लालढांग राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में छात्र-संघ चुनाव 2026-27 में सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
छात्र-संघ प्रभारी डॉ. अरविंद वर्मा ने बताया कि विभिन्न पदों पर एक-एक नामांकन ही प्राप्त हुआ, जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर किसी भी छात्र द्वारा नामांकन नहीं किया गया। इसलिए सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
*नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं -*
– अध्यक्ष – कु. विधिताउपाध्यक्ष -कु. तनु सचिव – कु. लक्ष्मी सह सचिव – तनिक्सा कोषाध्यक्ष – कु. कामना
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अर्चना गौतम ने सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास में अपना सहयोग देते रहेंगे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ. बालक राम भद्री, डॉ. विनोद कुमार उनियाल एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में श्री शशिधर उनियाल, श्रीमती पूनम, सूरज, कुलदीप तथा छात्र-छात्राओं में अनुप्रिया, रचना, चित्रा, अपेक्षा, रोशनी, विधिता, शीतल, शबनूर, आरती सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में छात्र-संघ का निर्विरोध निर्वाचन, विधिता अध्यक्ष बनीं*
`