Home Atulya Sach News महाविद्यालय मीठीबेरी में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस

महाविद्यालय मीठीबेरी में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस

0
8




  हरिद्वार  मीठीबेरी महाविद्यालय में आज हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अर्चना गौतम द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभी शिक्षकों ने भी माँ सरस्वती को पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना से की गई। तत्पश्चात अनुप्रिया सैनी, रचना सैनी, चित्रा सैनी, शीतल आदि छात्राओं ने कविता पाठ एवं भाषण प्रस्तुत किया। इसी क्रम में समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. अरविंद वर्मा ने हिंदी दिवस पर व्याख्यान देते हुए कविता सुनाई। डॉ. आशुतोष मिश्रा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अन्य भाषाओं के साथ-साथ अपनी राष्ट्रभाषा को भी याद रखना चाहिए तथा इसका प्रचार-प्रसार कर इसे समृद्ध बनाना चाहिए।

महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. निवेदिता प्रियदर्शनी (शिक्षाशास्त्र विभाग) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है, हमें इसका सम्मान करना चाहिए तथा इसे अधिक से अधिक समृद्ध बनाना चाहिए।

इसी क्रम में हिंदी विभाग प्रभारी डॉ. बी. आर. बद्री ने हिंदी की उत्पत्ति, इसके विकास एवं महत्व पर प्रकाश डाला और इसमें रोजगार की संभावनाओं के बारे में भी बताया।

कार्यक्रम का संचालन कु. विधिता (स्नातक पंचम सेमेस्टर) व हिंदी विभाग प्रभारी डॉ. बी. आर. बद्री द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य सहित वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार, डॉ. निवेदिता प्रियदर्शनी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. बालक राम बद्री, डॉ. विनोद कुमार, प्रशासनिक अधिकारी श्री शशिधर उनियाल एवं कर्मचारी सूरज, कुलदीप तथा विद्यार्थी अनुप्रिया, रचना, चित्रा, शीतल, अपेक्षा, रोशनी, विधिता, निशा सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!