कांगड़ी फ्लाईओवर पर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल*

Must Read

कांगड़ी फ्लाईओवर पर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल*

 

*कांगड़ी, हरिद्वार। आज दोपहर करीब 3:40 बजे कांगड़ी फ्लाईओवर के ऊपर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

 

जानकारी के मुताबिक महिंद्रा TUV कार संख्या UP20CE5007 और Alto K10 कार संख्या UP20CP2451 की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद Alto K10 का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर दोनों और लंबा जाम लग गया।

 

इस हादसे में 4 लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल भिजवाया। श्यामपुर पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को दुर्घटना स्थल से हटवा कर यातायात को सुचारू रूप से चलवाया।

 

श्याम पुर कोतवालीप्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कांगड़ी फ्लाईओवर पर दो कारो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण कांगड़ी फ्लाईओवर से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को फ्लाईओवर से हटवाकर यातायात को सुचारू कर दिया है।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

जिलाधिकारी को रवासन नदी पर झूला पुल की मांग को लेकर सौंपा पत्र

जिलाधिकारी को रवासन नदी पर झूला पुल की मांग को लेकर सौंपा पत्र लालढांग। लालढांग न्याय पंचायत के अंतर्गत रसूलपुर...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img