गाजीवाली और कांगड़ी में ग्रामीणों का सांकेतिक प्रदर्शन, कट और जलभराव की समस्या उठाई

Must Read

गाजीवाली और कांगड़ी में ग्रामीणों का सांकेतिक प्रदर्शन, कट और जलभराव की समस्या उठाई

 

श्यामपुर/हरिद्वार हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे गाजीवाली और कांगड़ी में मंगलवार को ग्रामीणों ने अलग-अलग स्थानों पर सांकेतिक प्रदर्शन कर समस्याओं के समाधान की मांग की।

 

गाजीवाली में ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हाईवे पर सुरक्षित कट और बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कट नहीं होने से आवागमन में भारी परेशानी होती है, जबकि बारिश में हाईवे और वन क्षेत्र से आने वाला पानी सीधे गांव में घुस जाता है।

सूचना पर कोतवाली श्यामपुर प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा, नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता, हल्का लेखपाल पंकज चौधरी और एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

 

दूसरी तरफ कांगड़ी में गली नंबर छह के सामने ग्रामीण जलभराव की समस्या को लेकर एकत्र हुए। ग्रामीणों ने बताया कि फोरलेन निर्माण के बाद बरसाती पानी की निकासी बाधित हो गई है, जिससे बारिश का पानी गांव और खेतों की ओर आ रहा है।

 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतिश्वरानन्द को खनन लॉटों की अवधि बढ़ाने को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन*

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतिश्वरानन्द को खनन लॉटों की अवधि बढ़ाने को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन*   लालढांग हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!