Home हरिद्वार न्यूज लालढांग-गैंडीखात्ता मार्ग की बदहाली से वाहन चालक परेशान

लालढांग-गैंडीखात्ता मार्ग की बदहाली से वाहन चालक परेशान

0
112
``

राकेश नारंग
लालढांग
लालढांग-गेंडीखात्ता मार्ग की बदहाल स्थिति के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। लंबे समय से मार्ग की स्थिति जस की तस बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।


स्थानीय वाहन चालकों के अनुसार, यह मार्ग क्षेत्र में आवागमन का प्रमुख रास्ता है और रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहनों को संभालकर चलाना पड़ता है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भरने से परेशानी और बढ़ जाती है तथा दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

 


स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मार्ग का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्सों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारू हो सके और वाहन चालकों को राहत मिल सके। हाल ही ट्रांसफर होकर आए लोक निर्माण विभाग हरिद्वार के एएई  गणेश जोशी ने बताया जल्द ही मार्ग को ठीक करने का कार्य किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!