लालढांग में(UKD) ने जनसमस्याओं को लेकर मंथन किया, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई।
लालढांग। उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने लालढांग क्षेत्र में अपनी संगठनात्मक ताकत दिखाते हुए जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए UKD ने आज लालढांग में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया।
बैठक में क्षेत्र की मुख्य जनसमस्याओं – सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर गहन चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि लालढांग की समस्याओं को सिर्फ सुना नहीं जाएगा, बल्कि उन्हें शासन-प्रशासन तक मजबूती से उठाया जाएगा ।
संगठन विस्तार के तहत नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए जिनमें -मंडल अध्यक्ष – अरविन्द रावत मंडल महामंत्री – अंकित भंडारीयुवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष – कपिल कांडपालयुवा मोर्चा उपाध्यक्ष – रितेश रावत जिला मीडिया प्रभारी – दिव्यांशी अमोली को नियुक्ति पत्र सौपें।
इस मौके पर बिलोचना देवी, कमला देवी, राधा देवी, गीता देवी, चंपा देवी, रोशनी देवी, मुन्नी देवी, अंजली रावत, जगदीश अमोली, कृतिमोहन द्विवेदी, दीपक सिंह रावत आदि लोगों ने UKD की सदस्यता ली
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत, केंद्रीय व्यापार प्रकोष्ठ महामंत्री संदीप अग्रवाल, जिला महामंत्री रवि जैन, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, जिला महामंत्री सुरेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश बौठियाल और जिला उपाध्यक्ष कैप्टन नारायण सिंह रावत मौजूद रहे।
लालढांग में(UKD) ने जनसमस्याओं को लेकर मंथन किया, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई।
Must Read




