Home हरिद्वार न्यूज लाहडपुर में हाथियों ने गन्ने की फसल की तहस-नहस, किसानों में आक्रोश

लाहडपुर में हाथियों ने गन्ने की फसल की तहस-नहस, किसानों में आक्रोश

0
87
``

लाहडपुर में हाथियों ने गन्ने की फसल की तहस-नहस, किसानों में आक्रोश

लालढांग। लालढांग क्षेत्र के ग्राम लाहडपुर में बीती रात हाथियों के झुंड ने गन्ने के खेतों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने किसान प्रीतम सैनी के गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया।

 

प्रीतम सैनी ने बताया कि रात के समय हाथियों ने खेत में घुसकर फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के एकत्रित होने पर मुश्किल से हाथियों को खेत से भगाया जा सका।

 

ग्रामीणों का कहना है कि लाहडपुर क्षेत्र में अक्सर हाथियों का आवागमन बना रहता है। इससे किसानों को अपनी फसल बचाने में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग को सूचना देने पर टीम तो पहुंचती है, लेकिन तब तक हाथी फसल को काफी नुकसान पहुंचा चुके होते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में नियमित गश्त कराने की मांग की है।

 

इस संबंध में वन विभाग चिड़ियापुर के क्षेत्रीय सैक्सन अधिकारी गौतम सिंह राठौड़ ने कहा कि विभाग की टीम द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर हाथियों को खेत से निकालकर वन क्षेत्र में खदेड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि बीती रात ग्रामीणों द्वारा हाथी के खेत में घुसने की सूचना नहीं दी गई थी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!